रांची: आज RIMS शासी परिषद की 59वीं बैठक में उपस्थित होकर RIMS प्रबंधन, चिकित्सकों व अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी ने कहा यह बैठक स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा और मानकों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। झारखंड के प्रत्येक नागरिक को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा दिलाना मेरी प्राथमिकता है।सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई निर्णय लिए और उसे धरातल पर भी उतारा जा रहा है। स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार करने के लिए सिर्फ बिल्डिंग ही बना देना काफी नहीं है, बल्कि उसमें डॉक्टर्स, नर्स, दवा और संसाधनों की उपलब्धता भी आवश्यक है। इसे ध्यान में रखते हुए जल्द ही बड़ी संख्या में बहाली निकाली जायेगी।सरकार के स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था कैसे स्थापित हो, इसको लेकर हम गंभीर हैं। RIMS की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करते हुए इसे जनता के लिए और अधिक उपयोगी बनाने का हमारा लक्ष्य है। इसे लेकर बीते बजट सत्र में हमने RIMS के Re-Development के लिए 6,000 करोड़ से अधिक की राशि दी है। इसके अतिरिक्त RIMS-2 की स्थापना स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।




