आज हजारीबाग में रांची-पटना रोड पर दिनदहाड़े पेट्रोल पंप मैनेजर की गोली मारकर ह’त्या कर दी गयी. जब वह पेट्रोल पंप के तीन दिनों के कैश कलेक्शन, लगभग 16 से 18 लाख, बैंक में जमा करने जा रहे थे।हजारीबाग में मंगलवार को इचाक थाना क्षेत्र के सालफर्नी में पेट्रोल पंप मैनेजर शंकर रविदास की गोली मारकर ह’त्या कर दी गई। मृतक कुटुंबसूत्री गांव का रहने वाला था।अपराधी रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा ”हजारीबाग में पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्या और 16 लाख रूपए लूट की घटना से स्तब्ध हूं। झारखंड में पूरी तरह से जंगलराज व्याप्त हो चुका है।एक ओर दुर्गा सोरेन जी के संघर्षों से खड़ी गई विरासत पर आज हेमंत सोरेन खुद की ताजपोशी में व्यस्त हैं, दूसरी ओर अपराधी खुलेआम हत्या कर तांडव मचा रहे हैं। हजारीबाग में कुछ दिन पहले हुई NTPC अधिकारी की हत्या अभी भी लोगों के मन मस्तिष्क में ताजा है, अब पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्या ने उन्हें फिर से झकझोर कर रख दिया है।लाव-लश्कर के साथ विदेश जाने की तैयारी कर रहे हेमंत सोरेन क्या इसी कानून व्यवस्था के आधार पर निवेश मांगेंगे?शरीयत को दिल में रखने वाली झामुमो ने अपने अधिवेशन में क्या हत्या की घटनाओं को रोकने का प्रस्ताव पारित किया? नहीं… क्योंकि झामुमो जनता का भयादोहन कर अपराध का काला साम्राज्य स्थापित करना चाहती है…@HazaribagPolice तत्काल आरोपियों को चिन्हित कर कड़ी कारवाई सुनिश्चित करें और प्रदेश के सभी पेट्रोल पंप कर्मियों की सुरक्षा का प्रबंध करें।”




