राज्यपाल: शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता जैसे क्षेत्रों में मिली उपलब्धियाँ हिमाचल प्रदेश को विकास का मॉडल राज्य बनाती हैं

0
Governor

रांची:राज्यपाल संतोष गंगवार की गरिमामयी उपस्थिति में आज राजभवन, राँची में हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड में निवासरत हिमाचल प्रदेश के नागरिकगण उपस्थित थे। राज्यपाल ने कहा हिमाचल प्रदेश अपनी नैसर्गिक सुंदरता, आध्यात्मिक विरासत, वीरता और राष्ट्रनिष्ठा के लिए प्रसिद्ध है। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, हरित ऊर्जा और जैविक खेती जैसे क्षेत्रों में मिली उपलब्धियाँ इसे विकास का मॉडल राज्य बनाती हैं।राज्यपाल ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश न केवल “देवभूमि” के रूप में प्रसिद्ध है, बल्कि इसने भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में भी अहम भूमिका निभाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here