गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल व स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने आज रांची स्थित विश्वा परिसर में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के नवनियुक्त सहायक अभियंताओं की इंडक्शन ट्रेनिंग के अंतिम दिवस पर आज उन्हें सर्टिफिकेट प्रदान किया।आप सब युवा हैं, मेहनती हैं और अथक परिश्रम से आप सबको राज्य की सेवा का मौका मिला है। सभी लोग अपनी जिम्मेदारियों को निभाएं और अपनी कार्य क्षमता से बहुत आगे जाएं, ऐसी शुभकामनाएं हैं।



