सिल्ली के नवाडीह गांव में दलितों को बड़े जाति के कुएं से प्यास बुझाने की इजाजत नहीं,संवेदनशील सीएम ने लिया संज्ञान,राज्य के सभी डीसी को जारी किया निर्देश

0

सिल्ली के नवाडीह गांव में वहां के दलितों को कुआं से पानी भरने की इजाजत नहीं है। वहां के दलित अपनी प्यास किसी बड़े जाति के कुएं से नहीं बुझा सकते इसी मुद्दे को उठाते हुए जर्नलिस्ट प्रियंका मिश्रा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कार्रवाई की मांग की है। जिसके बाद संवेदनशील हेमंत सोरेन ने रांची डीसी को निर्देश जारी किया है उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई करते हुए सूचित करने को कहा है साथ ही सभी उपायुक्त को यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो।जर्नलिस्ट प्रियंका मिश्रा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सूचित करते हुए आग्रह किया ”ये सभ्य समाज का आचरण नहीं हो सकता! जातिवाद और छुआ-छूत का यह विभत्स चेहरा है!सिल्ली के नवाडीह गांव में वहां के दलितों को कुआं से पानी भरने की इजाजत नहीं है!ये दलित हैं तो अपनी प्यास किसी बड़े जाति के कुएं से नहीं बुझा सकते। @HemantSorenJMM मुख्यमंत्री जी को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए!इस तरह कि मानसिकता समाज में द्वेष और क्लेश ही पैदा करेगी!” सूचना मिलने पर सीएम ने ट्वीट किया ”@DC_Ranchi कृपया उक्त मामले की जांच कर कार्रवाई करते हुए सूचित करें। साथ ही सभी उपायुक्त यह भी सुनिश्चित करें कि ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो।”जिसके बाद प्रियंका ने सीएम का आभार जताते हुए ट्वीट किया ”त्वरित संज्ञान के लिए मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी का आभार।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here