झारखंड : विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने हेतु “सिटी बजाओ स्कूल बुलाओ”अभियान की शुरुआत हो गई है।इसके तहत स्कूली बच्चे सीटी बजाते हुए हंसते- खेलते हुए विद्यालय जाते हैं, जिसे सुन कर, उनके साथी भी उनसे जुड़ जाते हैं। आज 11 जनवरी सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे तक 1 घण्टे का सोशल मीडिया महाअभियान चलाया गया।”सिटी बजाओ, स्कूल बुलाओ अभियान” में बड़े ही उत्साह के साथ बच्चों ने आभियान में हिस्सा लिया। राज्य के विभिन्न जिले में शिक्षकों व बच्चों ने सिटी बजाकर बच्चों को नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। चाईबासा में सीटी बजाओ स्कूल बुलाओ नवाचार के माध्यम से सरकारी विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति एवं ठहराव को सुनिश्चित करने के लिए DDC संदीप कुमार मीणा, सदर SDO अनिमेष रंजन द्वारा सदर प्रखंड के डलियामिर्चा में छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया।



