रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान में राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन, को जन्मदिन के अवसर पर चारो तरफ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं मिल रही है। कई नेता, विधायक समेत झारखण्ड के राज्यपाल ने भी उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है।उनकी पत्नी रूपी सोरेन, सीएम हेमंत सोरेन , बसंत सोरेन की मौजूदगी में गुरूजी शिबू सोरेन के 80 साल होने पर 80 पाउंड का केक काटा गया.सीएम ने कहा ”जन्मदिन की शुभकामनाएं बाबा।आपका जज्बा, आपका संघर्ष, आपका मार्गदर्शन देश और राज्य के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणादायी है। झारखण्ड और झारखण्डवासी आगे बढ़े, कोई गरीब और शोषित हक-अधिकार से वंचित न रहे, आपके इसी संकल्प को साकार करने का काम कर रही है झारखण्डी सरकार।”



