धनवार(गिरिडीह) में मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना ”आज हेमंत इनकी तरफ देख भी नहीं रहे”

0
marandi

गिरिडीह: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज धनवार विधानसभा में आयोजित अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में बूथ अध्यक्षों को सम्मानित कर सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, स्थानीय जिला अध्यक्ष एवं पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। मरांडी ने कहा ” हेमंत सोरेन ने आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायक पुलिसकर्मियों और राज्य के अनुबंधकर्मियों के समक्ष लंबे चौड़े वादे किए थे, लेकिन आज हेमंत इनकी तरफ देख भी नहीं रहे। सरकार के द्वारा आंदोलनरत कर्मियों के उपर लाठियां भांजी जा रही है। राज्य में कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति और बेलगाम आपराधिक घटनाएं होने के कारण रोजगार के नए अवसर सृजित नहीं हो रहे। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की शांति, सुरक्षा और विकास के लिए कांग्रेस झामुमो की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्पित है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here