बारीडीह और भुइयांडीह नदी घाट से उठ रहा अवैध बालू ,विधानसभा में MLA सरयू राय ने उठाया मसला, बंदोबस्त या उठाने की इजाजत दें

0

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बारीडीह और भुइयांडीह नदी घाट से अवैध बालू उठाये जाने को लेकर मसला उठाया है। विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर में स्वर्णरेखा नदी से क़रीब आधा दर्जन स्थानों पर बालू के अवैध उठाव का मामला विधानसभा में शून्य काल के दौरान उठाया।उनका कहना है कि पुलिस और खान विभाग को सूचना देने पर भी कारवाई नहीं हो रही है.सरकार बारीडीह और भुईयाडीह के इन घाटों की बंदोबस्ती कर दे या जिसे ज़रूरत हो उसे बालू निकालने दे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here