स्कॉलरशिप का लाभ लेना चाहते है तो जल्दी करें आवेदन , झारखंड सरकार का ई-कल्याण स्कॉलरशिप आज शाम तक खुला रहेगा

0

रांची : रांची में अगर आप स्कॉलरशिप का लाभ लेना चाहते हैं तो झारखंड सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए ई-कल्याण पोर्टल 30 मार्च शाम तक खुला रहेगा। अगर आप फॉर्म भर चुके है तो अच्छी खबर है और नही भरे है तो आज शाम (30 मार्च) तक भर सकते है। ये फॉर्म ई-कल्याण पोर्टल पर पंजीकृत शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थी के लिए बड़ा मौका है.तथा झारखंड राज्य के बाहर की संस्थाएं, जिनमें पोस्ट मैट्रिक के लिए ST/BC/SC के विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है तथा ई-कल्याण पोर्टल पर पंजीकृत नहीं है. वैसी विद्यार्थियों के लिए 15 अप्रैल 2024 तक अंतिम रूप से तिथि विस्तारित की गयी है. इस योजना के माध्यम से दशमी पास छात्र -छात्रों को आगे की पढाई के लिए झारखण्ड सरकार स्कॉलरशिप के रूप में RS 19,000 से 90,000 आर्थिक सहायता प्रदान करेगी जिसके माध्यम से छात्र -छात्रों आगे की पढाई कर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here