आदिवासी युवा राजकुमार पाहन: बड़गाई की वो 8.5 एकड़ जमीन मेरी है हेमंत सोरेन का नाम लेने को कहती है ED

0

Ranchi: शुरू से ही विपक्ष आरोप लगाती रही है कि भाजपा और PM मोदी के ईशारे पर ED कठपुतली बनकर काम कर रही है। झामुमो कहती रही है कि पूर्व सीएम Hemant Soren को साजिश के तहत झूठे मामलें में फंसा कर जेल भेजा गया है.और 8.5 एकड़ जमीन को लेकर मनगढ़ंत कहानी रच कर हेमंत सोरेन को बदनाम किया गया है.अब बात सामने आ रही है कि बड़गाई की वो 8.5 एकड़ जमीन आदिवासी युवा राजकुमार पाहन के बाप-दादा की है। दरअसल एक्स (twitter) के Saddam Hussain नामक एक अकाउंट पर एक विडिओ शेयर किया गया है जिसमें एक आदिवासी युवा राजकुमार पाहन ने दावा किया है कि ED जबरन पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाम लेने का दबाव बनाती है। कागज दिखाने के बाद भी एक ही सवाल पूछती है और हेमंत सोरेन का नाम लेने को कहती है।जिसको मैं जानता नहीं और न कभी देखा, उसका नाम कैसे ले लूँ? जमीन मेरी है, हेमन्त को फंसाया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here