रांची : झारखंड के वरिष्ठ IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे को शराब घोटाले में कथित संलिप्तता के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। वे अभी पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव हैं और पहले झारखंड के उत्पाद विभाग के सचिव भी रह चुके हैं।




