कैसी- कैसी गन्दी बातें करता था साजिद खान, शर्लिन ने साजिद द्वारा महिलाओं के साथ किए गए घिनौने व्यवहार को बताया

0

Sajid Khan talk dirty things, Sherlyn share disgusting behavior :

शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में फिल्म निर्माता साजिद खान के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई है।साथ ही केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र भेजकर रिक्वेस्ट की है कि वो बिग बॉस शो का टेलिकास्ट रद्द कर दें।उनका कहना है कि साजिद जब तक इस शो में हैं, तब तक इस शो को बंद कर देना चाहिए।समाचार एजेंसी एएनआई से बात कर शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान के द्वारा महिलाओं के साथ किए जाने वाले व्यवहार सम्बंधित कई घिनौने राज खोले हैं।

शर्लिन ने कहा कि कोई भी उन मीडिया साक्षात्कारों को पढ़ सकता है या सोशल मीडिया पर जाकर यह जान सकता है कि #MeToo के आरोपी साजिद खान ने उन महिलाओं के साथ कैसे अनुचित व्यवहार किया। उसने उनमें से कुछ से सेक्स के बारे में पूछा, जैसे कि आप दिन में कितनी बार सेक्स करती हैं, उनके कितने बॉयफ्रेंड हैं और उसने मुझे अपना गुप्तांग दिखाया और मुझे छुआ। अभिनेत्री ने कहा कि आज, मुझे लगता है कि साजिद खान हो या राज कुंद्रा, अगर उन्होंने गलत किया है तो मैं उनके खिलाफ आवाज उठा सकती हूं। हालांकि शर्लिन ने कहा कि उनके पास कोई सबूत नहीं है।उन्होंने कहा कि उस समय मुझमें हिम्मत नहीं थी, लेकिन आज है। आज मुझे लगता है कि साजिद खान हो या राज कुंद्रा, अगर उन्होंने गलत किया है तो मैं उनके खिलाफ आवाज उठा सकती हूं।बता दें कि 2018 में फिल्म उद्योग की नौ महिलाओं ने साजिद खान पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अब तक शर्लिन के साथ सलोनी चोपड़ा, अहाना कुमरा और मंदाना करीमी सहित अभिनेत्रियों ने उन पर आरोप लगाए हैं।

Sajid Khan talk dirty things, Sherlyn share disgusting behavior :

HOME YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here