निलंबित आईएएस छवि रंजन की याचिका पर 17 अगस्त को सुनवाई करेगा हाईकोर्ट

0

रांची: रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन की याचिका पर सोमवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. दरअसल, छवि रंजन ने ईडी की कार्रवाई को कोर्ट में चुनौती दी है. जिसमें उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को भी गलत बताया है.प्रार्थी की ओर से आंशिक दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 17 अगस्त की तारीख तय की है. छवि रंजन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता गीता लूथरा और अधिवक्ता अभिषेक सिंह व अभिषेक चौधरी ने बहस की. निलंबित आईएएस छवि रंजन की याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की पीठ ने सुनवाई की.छवि रंजन पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सेना के कब्जे वाली जमीन समेत रांची के विभिन्न इलाकों में विवादित जमीन की खरीद-बिक्री का आरोप है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here