बोकारो :राज्य में नल से जल पहुंचाने के क्रम में ₹52 करोड़ की लागत से ग्रामीण जलापूर्ति योजना का किया गया शिलान्यास

0

CM हेमंत सोरेन के कुशल मार्गदर्शन में पूरे राज्य में नल से जल पहुंचाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। इसी क्रम में बोकारो जिला के नवाडीह प्रखंड (शेष बचे गांवों) में ₹52 करोड़ की लागत से ग्रामीण जलापूर्ति योजना का शिलान्यास किया गया।नावाडीह के कोदवाडीह में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में आमजनों को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर एवं उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री श्रीमती बेबी देवी ने संबोधित किया।नावाडीह के कोदवाडीह में शिलान्यास कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन करते पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मंत्री मिथिलेश ठाकुर,उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री श्रीमती बेबी देवी,डीडीसी श्रीमती कीर्तीश्री एवं अन्य की मौजूदगी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here