रांची: राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र में 2 नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। हटिया डीएसपी राजा मित्रा ने जानकारी दी कि लड़कियां दोस्तों के साथ नामकुम में पार्टी से घर लौट रही थी इसी दौरान डोरंडा में दोस्तों और अन्य युवकों ने 2 नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। लड़कियों ने 3 लड़कों के बारे में बताया था जिनके साथ बाकि 7 लड़के भी साथ थे। उन 7 लड़कों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।दोनों नाबालिग का मेडिकल जांच कराया जाएगा। पीड़िता के कुछ जान पहचान वाले ही हैं, मामले में जांच जारी है। घटना रविवार रात करीब 11 बजे की है जबकि सुबह करीब 6 बजे पुलिस को खबर मिली। सूचना मिलते ही हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा व पुंदाग थाना प्रभारी विवेक कुमार के साथ अरगोड़ा व डोरंडा थाना की पुलिस द्वारा सुबह 9 बजे तक 10 लड़कों को हिरासत में ले लिया गया।



