देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है।हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ सांसद निशिकांत दुबे द्वारा दर्ज करवाई गई प्राथमिकी में पुलिस को किसी भी तरह की पीड़क कार्रवाई नहीं करने का निर्देश देते हुए सांसद को नोटिस जारी किया है।हाईकोर्ट ने 25 अप्रैल को डीसी की याचिका पर सुनवाई करेगा।मालूम हो की पिछले वर्ष 2022 में, देवघर एयरपोर्ट से सूर्यास्त के बाद फ्लाइट टेकऑफ करने को लेकर हुए विवाद के तुरंत बाद सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर डीसी के विरुद्ध जीरो FIR दर्ज करवाई है, जिसे रद्द करने के लिए देवघर के डीसी ने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।



