रमजान और रामनवमी को लेकर रांची पुलिस ने अपील की है। उन्होंने एक पत्र जारी करते हुए कहा राँची पुलिस आप सभी राँची वासियों से अपील करती है कि :- इस रामनवमी एवं रमजान त्यौहार को आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ मनायें एवं सामाजिक / साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ शांति व्यवस्था बनायें रखें। किसी भी समुदाय / व्यक्ति विशेष/धर्म/समाज को ठेस पहुँच संगीत / गाने का प्रयोग न करें, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़े। किस भी प्रकार की भ्रामक सूचना / फोटो / विडियो एवं धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मिडिया पर शेयर करने से बचें।किसी भी अप्रिय घटना, या प्रयास या असामाजिक गतिविधि से सम्बंधित सूचना हमारे कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप नंबर 6299423768 पर दें अथवा 100 डायल से संपर्क करें। राँची पुलिस के ट्विटर हैंडल @ranchipolice एवं फेसबुक पेज Ranchi Police पर भी सूचना साझा कर सकते हैं।आप सभी राँची वासियों से अपील है कि समाज में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए राँची पुलिस आपसे सहयोग की अपेक्षा रखती है।




