हेमंत सोरेन जनता का नेता

0

झारखंड में हेमंत (Hemant Soren) सरकार प्रतिवर्ष अपने राज्य के गरीब लोगों के लिए कल्याणकारी कार्यक्रम, योजनाओं एवं अभियानों को संचालित करती रहती हैं। अब हेमंत (Hemant Soren) सरकार अपनी सरकार के 3 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यकर्म के माध्यम से प्रदेश में पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण नागरिकों के बीच राज्य में संचालित लोक-कल्याणकारी योजनाओं को रखा गया और शिविरों में ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया गया।
इस कार्यक्रम / योजना को संचालित करने का एक ही लक्ष्य है कि राज्य के नागरिकों को उनके हित में संचालित सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जा सके। ताकि पात्र लाभार्थियों अपने हित में संचालित योजना का लाभ उठा सके। आपकी योजना आपके द्वार कार्यक्रम को पूरे राज्य के पंचायत स्तर पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर आम ग्रामीणों के बीच सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया और शिविरों में ही आम ग्रामीणों योजनाओं का लाभ दिया गया। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम 2022 के तहत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का संचालन और संपादन हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य लाभ उन ग्रामीणों को मिला जो अभी तक अपने हित में संचालित योजनाओं एवं सेवाओं के बारे में नहीं जानते थे और उनका लाभ लेने से वंचित थे।
हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने कहा कि सरकार की यह सोच हमेशा से रही है कि योजनाओं का लाभ सभी जरूरतमंद को मिले। अगर योजनाओं का लाभ उन्हें प्राप्त नहीं होगा, तो योजना बनाने का औचित्य क्या । मेरा मानना है कि किसी कारणवश अगर जरूरतमंद सरकार की योजनाओं तक अपनी पहुंच बनाने में असमर्थ हैं तो क्यों ना सरकार योजनाएं लेकर उनके दरवाजे तक पहुंचे।

इस सोच को अमलीजामा पहनाने के लिए विगत वर्ष आपकी सरकार ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर “आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। जिसके सकारात्मक परिणाम भी आये। लोगों को उनका हक -अधिकार प्राप्त हुआ। इस दौरान 35 लाख लोग विभिन्न योजनाओं से आच्छादित हुए। इस महा अभियान के जरिए अन्य छुटे हुए लोगों को योजनाओं से जोड़ने हेतु एक बार फिर आपकी सरकार आपके द्वार आ रही है। 12 अक्टूबर से अभियान शुरू होगा। अभियान दो चरणों में आयोजित करने का निर्णय आपकी सरकार ने लिया है। यह अभियान 14 नवंबर तक आयोजित होगा। राज्य के सभी पंचायत तक आपकी सरकार जायेगी, ताकि योजनाओं के लाभ से कोई अछूता ना रहे। इसमें उन पंचायतों को विशेष प्राथमिकता देने का निर्देश मैंने दिया है, जहां गत वर्ष किसी वजह से शिविर नहीं लग पाया था।

जहां पूर्व में आपकी सरकार अन्न के अधिकार से वंचित 15 लाख लोगों को हरा राशन कार्ड से दे रही है। अब उसकी संख्या बढ़ा दी गई है। 15 लाख का आंकड़ा तो करीब प्राप्त हो गया है। इसके अतिरिक्त 5 लाख और हरा राशन कार्ड से दे रही है। अब उसकी संख्या बढ़ा दी गई है। 15 लाख का आंकड़ा तो करीब प्राप्त हो गया है। इसके अतिरिक्त 5 लाख और हरा राशन कार्ड सुयोग्य व्यक्तियों को दिया जाएगा। “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में अतिरिक्त हरा राशन कार्ड बनाया जायेगा। वहीं सरकार की योजनाएं जैसे बिरसा हरित ग्राम योजना, पोटो हो खेल विकास योजना, फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान, रोजगार सृजन योजना, पशुधन विकास योजना, सोना सोबरन धोती- साड़ी वितरण योजना, कंबल वितरण, छात्रवृत्ति योजना, सर्वजन पेंशन योजना जैसी कई लोक कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने का लक्ष्य हमने तय किया है। सर्वजन पेंशन योजना के माध्यम से लक्ष्य से परे हटकर सभी को पेंशन का लाभ देना है। प्रत्येक वृद्ध, निःशक्त, परित्यक्त और विधवा महिला को योजना का लाभ मिलेगा।

मैं जनप्रतिनिधियों से आग्रह करता हूं वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने में अपना सहयोग दें, जिससे सभी जरूरतमंद को योजनाओं से आच्छादित करने के लक्ष्य को सरकार प्राप्त कर सके।सरकार जो भी योजनाएं चला रही है उसको तैयार करने में यहां के गांव, जंगल, जमीन, परंपरा और संस्कृति को प्राथमिकता में रखा गया है। सरकार की योजना गांव-गांव, टोला – टोला, हर घर, हर दरवाजे तक पहुंचे यही हमारा लक्ष्य है। सरकार के विकास कार्यो को हमें मिलकर आगे बढ़ाना है। आइये, हम सब मिलकर धरती आबा के सोना झारखण्ड के सपनों को साकार करने में अपना योगदान दें।

इसे भी पढ़े : झारखंड: विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को विधानसभा डायरी 2023 की भेंट

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here