मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 14th इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा झारखण्ड में उद्योग के विस्तार की सभी क्षमताएं मौजूद है। ट्रेड फेयर में देश और विदेश के उद्यमियों को भागीदारी निभाने का मौका मिला। राज्य में उद्योग को बढ़ावा देने का यह बेहतर प्रयास है। सरकार निवेश को लेकर झारखण्ड चेंबर ऑफ कॉमर्स के साथ है।
हमारी सरकार ने एक बेहतरीन उद्योग नीति बनाने का कार्य किया है। आज कई छोटे-बड़े कॉरपोरेट घरानों ने यहां निवेश की इच्छा जताई है। पिछले दिनों जमशेदपुर में एक बड़े कॉरपोरेट सेक्टर ने औद्योगिक इकाई स्थापित करने निमित्त शिलान्यास किया है.



