रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रोजेक्ट भवन में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।मुख्यमंत्री ने झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद अंतर्गत नवचयनित 35 लॉ एग्जीक्यूटिव, 04 एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और 21 अस्सिटेंट इंजीनियर को नियुक्ति पत्र सौंपा। जैक, CBSE, ICSC के कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 एवं 2024 में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं और झारखण्ड ओलंपियाड वर्ष 2023 में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।सीएम हेमंत सोरेन ने कहा हर वर्ष राज्य के 10वीं और 12वीं के स्कूलों में झारखंड बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को उनके बेहतर भविष्य और आगे की शिक्षा को मजबूती देने के उद्देश्य से सम्मान राशि देते हैं। यह सम्मान राशि नहीं, बल्कि प्रोत्साहन राशि है। लॉ एग्जीक्यूटिव, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जैसे पदों के लिए नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। हम सभी इस लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं कि यह राज्य सिर्फ खनिज संपदाओं से ही नहीं, बल्कि अपनी प्रतिभाओं से भी जाना जाए। हमलोग सभी क्षेत्रों में अलग पहचान बनाएं।




