राज्य के नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत हेमंत सरकार,पोटका के बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के लोगो को जल्द मिलेगा शुद्ध पेयजल

0

पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत पोटका विधानसभा क्षेत्र के बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में जलापूर्ति योजना के जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत शिलान्यास स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सांसद बिद्युत बरन महतो और संजीब सरदार के साथ पूजा अर्चना कर किया।इस योजना के पूर्ण होने के साथ ही बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी क्षेत्र के लोगो को जल्द शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो पायेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार अपनी समस्त नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। ज्ञात हो कि वर्ष 2021 के मॉनसून सत्र के दौरान बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी क्षेत्र में पेयजलापूर्ति की समस्या को देखते हुए इसके जीर्णोधार कार्य कराने की मांग सदन के माध्यम से सरकार से किया गया था। जिसे संज्ञान में लेते हुए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश ठाकुर के द्वारा इसकी स्वीकृति प्रदान की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here