महिला दिवस पर हेमंत सरकार का बड़ा तोहफा, ₹7500 सभी लाभुकों के खाते में पहुंचना शुरू

0
Hemant Soren

रांची : आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर होली, बाहा पर्व और ईद से पहले हेमंत सरकार ने राज्य की आधी आबादी को बड़ा तोहफा दिया है । आज मईयाँ सम्मान के तीन महीने (जनवरी, फरवरी, मार्च) की राशि यानि कि ₹7500 सभी लाभुकों के खाते में पहुंच रही है। इसकी सूचना खुद सीएम सोरेन ने एक्स पर पोस्ट के जरिए दी है। सीएम सोरेन ने बधाई देते हुए लिखा”आज महिला दिवस का शुभ अवसर है और आने वाले दिनों में होली, बाहा पर्व और ईद भी है। मुझे विश्वास है कि मंईयां सम्मान की राशि जो मेरी माताओं-बहनों के खातों में जाना शुरू हुई है वह उनके और उनके परिवार को त्योहारों को हर्षोल्लास से मनाने में मदद करेगी, उनकी जरूरतों को पूरा करने में सार्थक सिद्ध होगी।यह राशि आपके सम्मान की राशि है, यह राशि आपके स्वाभिमान की राशि है। झारखण्ड की लाखों मंईयां से किए वादों को हम निभाने का काम कर रहे हैं, राज्य की हर मंईयां को सशक्त बनाने का काम कर रहे हैं। आशा है कि भाजपा भी अपने राज्यों में माताओं-बहनों से किए वादों को पूरा करने का काम करेगी, झारखण्ड के पदचिन्हों पर चलने का काम जल्द करेगी।जय मंईयां!जय झारखण्ड!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here