9322 टोलों में 1,485 करोड़ से बिजली पहुंचाएगी हेमंत सरकार

0

Ranchi: मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना के तहत राज्य के सभी जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों के अविद्युतीकृत टोलों एवं घरों तथा शहरी क्षेत्र के शेष अविद्युतीकृत स्थानों को विद्युतीकृत करने के लिए 1485.39 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी.राज्य मंत्रिपरिषद की शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन में हुई बैठक में इस योजना की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। इस योजना से राज्य के 9,322 टोलों में बिजली पहुंचाई जाएगी। इनमें 1,525 टोले शहरी क्षेत्रों के हैं, जबकि शेष ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। इसपर 1485.30 करोड़ रुपये की कुल लागत आएगी।1966 टोले 10 से अधिक और 851 टोले दस घर से कम वाले हैं। आंशिक तौर पर विद्युतीकृत टोलों की संख्या 4980 है. शहरी क्षेत्र में ऐसे 1525 स्थान हैं। बैठा में अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मुहर लगी जिनमें बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद के अंतर्गत आने वाले कॉलेज एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय, धनबाद के साइंस ब्लॉक (एलजी जी 6) के निर्माण कार्य के लिए 37,47,68,000 रुपये दिए गए।भारत के 09 राज्यों से झारखण्ड राज्य के प्रवासी श्रमिकों के कल्याण हेतु एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) के प्रारूप पर स्वीकृति दी गई।राज्य सरकार के पेंशन एवं पारिवारिक पेंशनभोगियों की महंगाई राहत दरें 01 जुलाई 2023 से 42 प्रतिशत से बढ़ाकर 46 प्रतिशत करने की मंजूरी दी गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here