मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जामताड़ा में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ₹23336.94 लाख की 24 योजनाओं का शिलान्यास एवं ₹21881.88 लाख की 68 योजनाओं का लोकार्पण किया। 26,126 लाभुकों के बीच 18211.5 लाख की परिसंपत्तियों का वितरण हुआ। कुल ₹63430.34 लाख की योजना का शिलान्यास, लोकार्पण एवं परिसंपत्तियों का वितरण किया गया.आयोजित कार्यक्रम में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना के तहत 2,742, साईकिल वितरण के तहत 13,553, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत 242, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 15, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत 178 समेत 26 हजार से अधिक लाभुक योजनाओं से आच्छादित हुए।सीएम ने कहा जामताड़ा में 500 किमी ग्रामीण सड़क की स्वीकृति दी गई है जो ₹300 करोड़ की लागत से निर्मित होगा। उच्च स्तरीय 220 किमी सड़क करीब ₹250 करोड़ की लागत से बनेगा। हमने फिर से बीरबिंदिया पुल के निर्माण की भी स्वीकृति दी है जो करीब ₹270 करोड़ की लागत बनेगा.ग्राम प्रधानों ने मानदेय बढ़ाने कहा है। सबकी सरकार को चिंता है। समय के साथ हम काम करेंगे। हमारे पास जो संसाधन है, उसके अनुरूप हमें निर्णय लेना पड़ता है। केंद्र सरकार के पास बकाया राशि हमें मिलती तो ग्राम प्रधानों का भी मानदेय बढ़ाने में उक्त राशि सहायक होती.साईकिल वितरण योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से पैसा भेजा जा रहा है। पूर्व में ₹3500 में साईकिल दी जाती थी। अब वह ₹4500 में दी जा रही है जो आपके खाते में सीधे जाएगी.



