रांची : पिछले कुछ सालों के आंकड़े के अनुसार झारखंड में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध में कमी दर्ज की गई है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा जारी रिपोर्ट 2022 के मुताबिक़ वर्ष 2021 में महिला अपराध दर 43 से घटाकर 2022 में 40.2 हो गई है। महिलाओं से संबंधित दर्ज मामलों पर चार्जशीट दाखिल करने में भी तेजी देखी गई है जो कि 79.7 से 80 फीसदी हो गई है.महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में दिल्ली में 144.4, हरियाणा में 118.7, तेलंगाना में 117, ओडिशा में 103.3, राजस्थान में 115.1, आंध्र प्रदेश में 96.2 अपराध की दर है।वहीं झारखंड में अपहरण की दर 4.9 है . झारखंड के आस पास के राज्यों में छत्तीसगढ़ में 9.1, ओडिशा में 12.7, बंगाल में 8.2 अपहरण की दर है .बच्चों के खिलाफ अपराध की दर में भी झारखंड में कमी दर्ज की गई है। पूरे देश में बच्चों के खिलाफ सबसे कम अपराध दर में झारखंड निचले से चौथे नंबर पर है जिसका दर 13.9 है। मालूम हो कि राज्य में एसटी-एससी अत्याचार निवारण अधिनियम के सर्वाधिक 180 मामले दर्ज किए गए।



