मथुरा लोकसभा सीट पर बीजेपी ने तीसरी बार हेमा मालिनी को लोकसभा का उम्मीदवार बनाया. पिछले दो चुनावों में मथुरा सीट पर हेमा मालिनी ने जीत हासिल की थी. वहीं इसी क्रम में बीजेपी सासंद और मथुरा से बीजेपी प्रत्याशी हेमा मालिनी जीत का आशीर्वाद लेने के लिए वृंदावन में स्थित प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में पहुंचीं. इस दौरान हेमा मालिनी ने प्रेमानंद महाराज से करीब 20 मिनट तक चर्चा की. वहीं प्रेमानंद महाराज ने भी हेमा मालिनी को एक सलाह दी.बीजेपी सांसद हेमा मालिनी से प्रेमानंद महाराज ने कहा कि आप प्रभु आश्रित हैं. और हेमा मालिनी को राधा रानी की चुनरी पहनाकर उन्हें आशीर्वाद दिया.वहीं प्रेमानंद महाराज ने हेमा मालिनी को सलाह देते हुए कहा कि आप आगे बढ़िए और समाज में थोड़ी प्रियता और बढ़ाइए. ऐसी सभाओं में भी जाइए जहां जनसाधरण भी आपको अपना मानें. इस पर हेमा मालिन ने कहा कि हमारे घर पर सब आते हैं और जहां-जहां हमें बुलाते मैं भी जाती हूं, लेकिन समय के अभाव के कारन कहि कही नही जा पाती हूं. ये सब सुन कर प्रेमानंद महाराज ने कहा कि अगर आप लोगों को समय देंगी तो और भी बड़ी विजय प्राप्त होगी, आस-पास के क्षेत्रों में जाकर भी लोगों से मिलें.पिछले दो चुनावों में मथुरा सीट पर हेमा मालिनी ने जीत हासिल की थी. अब देखना ये है कि रालोद के बीजेपी के साथ गठबंधन करने पर बीजेपी को कितना फायदा होगा



