झारखण्ड : स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी ने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा ”हेलीकॉप्टर एम्बुलेंस के लिए सभी जिला अस्पतालों, रिम्स, राँची एवं प्रस्तावित नया राँची चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (रिम्स-2) के भवन के ऊपर हेलीपैड का निर्माण किया जायेगा। साथ ही, आकस्मिकता में हेलीकॉप्टर एम्बुलेंस के माध्यम से लोगों को उच्चतर चिकित्सा संस्थानों में ईलाज हेतु भेजा जाएगा।”



