Heard the cry of the children not giving to the blind mother in love, has fallen in love with the girl
हरदा सिटी कोतवाली क्षेत्र में 5 फ़रवरी 2023 को गुम एक युवती और विवाहित महिला की तलाश में जुटी हरदा पुलिस दोनों को इटारसी से लेकर सिटी कोतवाली पहुंची। इसके बाद जो खुलासा हुआ उससे सभी चौक गए। कहते हैं कि प्यार अंधा होता है, प्यार में उम्र,जाति और जेंडर कोई मायने रखता। कुछ ऐसा ही यहाँ भी देखने को मिला है। दो बच्चों की मां और एक कुवारी युवती की लव स्टोरी ने परिवार वालों के साथ पुलिस की भी नींद उड़ा दी है। दोनों ने पुलिस को एक-दूसरे से प्रेम करने की बात बताई है। दोनों का कहना है जिएंगे तो साथ और मरेंगे तो साथ। दोनों बालिग हैं इसलिए पुलिस उन दोनों द्वारा जो भी फैसला लिया जाता है उसे ही मानने वाली है। हालांकि, दोनों को समझने की कोशिश भी की जा रही है। महिला के परिवार वाले विरोध कर रहे हैं, क्योंकि उनके 2 बच्चे हैं। विवाहिता परिवार के साथ रहना नहीं चाहती हैं. उनका कहना है कि उनका प्रेम सही है। मोहब्बत में लड़का-लड़की नहीं देखा जाता है। उन्होंने कहा कि जेंडर इज नॉट माइंड. विवाहित महिला का कहना है कि उन्हें बच्चे या परिवार नहीं चाहिए. वह युवती के साथ ही रहना चाहती हैं। वहीं महिला का पति भी इस घटना से हतप्रभ है।इश्क में अंधी मां को बच्चों का रोना नहीं सुनाई दे रहा।
Heard the cry of the children not giving to the blind mother in love, has fallen in love with the girl
इसे भी पढ़े : दो पुलिसकर्मियों के हत्याकांड की जांच में CID टीम पहुंची देवघर



