स्वास्थ्य मंत्री ने किया रिम्स का निरीक्षण, अब हर हफ़्ते किसी ज़िले में OPD में बैठेंगे डॉ. इरफान अंसारी

0
irfan ansari

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी आज अचानक निरीक्षण पर रांची के RIMS अस्पताल पहुँचे, जहाँ उन्होंने खुद ओपीडी में बैठकर मरीजों का इलाज किया।मंत्री ने दवाइयों, ब्लड सैंपल, आई ओपीडी और सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और जहाँ कमी मिली, वहीं मौके पर सुधार का निर्देश दिया।प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले सरकारी डॉक्टरों पर सख़्त होते हुए उन्होंने कहा-“अगर सरकारी नौकरी में रहकर प्राइवेट क्लिनिक चलाना है, तो पहले रिज़ाइन दीजिए। सरकारी व्यवस्था को खराब करने की इजाज़त नहीं दूँगा।”मंत्री ने घोषणा की कि वे अब हर हफ़्ते किसी ज़िले में ओपीडी में बैठेंगे, ताकि यह पता चले कि डॉक्टर समय पर बैठ रहे हैं या नहीं।एक्सपायरी दवाइयों, आउटसोर्सिंग कंपनियों और खराब एंबुलेंस पर भी कड़ी चेतावनी दी।उन्होंने कहा-“जो ईमानदारी से काम करेगा, उसके साथ मैं खड़ा हूँ… जो सिस्टम को कमजोर करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।”

मिडीया से बात करते हुए मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा, “मैं खुद OPD लेने के लिए आया हूं। मरीजों की जांच की। मरीज काफी संतुष्ट दिखे। बहुत सारी समस्याएं सुनीं। बहुत अच्छी व्यवस्था है। रिम्स लाखों लोगों की जान बचाता है। मैंने हर वार्ड की निरीक्षण किया…मैंने विभाग को निर्देश दिया है अच्छे से अच्छा इलाज दिया जाए।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here