स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आज धनबाद सदर अस्पताल का दौरा किया, ओपीडी में बैठे मरीजों की खुद जांच की।ओपीडी में आए मरीजों की समस्याएं स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखी गईं। डॉ. अंसारी ने गंभीरता से सुनते हुए चिकित्सकों को तुरंत उपचार के निर्देश दिए और लापरवाही न बरतने की सख्त चेतावनी दी।निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा की कि तीन वर्षों में धनबाद को नया मेडिकल कॉलेज भवन मिलेगा, जिसे दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम पर रखने का प्रस्ताव है। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, दवाओं और मरीज सुविधाओं पर ध्यान देने तथा सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।




