हजारीबाग :24 नवंबर 2023 शुक्रवार प्रातः 10:00 बजे से जिले के विभिन्न प्रखंडों/पंचायत/नगर निगम क्षेत्रों में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के आज से शुभारंभ होते ही जिले के विष्णुगढ़ पंचायत के करगालो तथा बरकट्ठा के बेडोकेला पंचायत में लाभुकों का उत्साह देखा जा रहा है। लोग अधिक से अधिक संख्या में अपने नजदीकी शिविरों में पहुंचकर, सरकार की योजनाओं का लाभ उठाते नजर आ रहें हैं।कार्यक्रम के तहत जिले के ईचाक प्रखण्ड के हदारी पंचायत में लोग भारी संख्या में अपने नजदीकी शिविर में पहुंच कर सरकार की जनकल्याणकारी योजना का लाभ उठा रहे हैं। कार्यक्रम के तहत आज टाटीझरिया के भरजो पंचायत में लोग, भारी से भरी संख्या में अपने नजदीकी शिविर में पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेते नजर आएं। इस बीच लोगों में खास उत्साह देखा गया।शिविर के माध्यम से जिला प्रशासन का प्रयास है कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से सभी योग्य लाभुकों को लाभ दिया जाए।पंचायत स्तरीय शिविर आज से शुरू है। केरेडारी प्रखंड के मनातू पंचायत आयोजित शिविर को लेकर लाभुकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।



