हजारीबाग : निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा चुनाव 2024 संपन्न कराने को लेकर आज तड़के 5.30 बजे प्रशासन की टीम द्वारा जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान डीसी नैन्सी सहाय, पुलिस अधीक्षक जिले के आला अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से उपस्थिति रही। इस निरीक्षण की कारवाई में 8 दंडाधिकारियों की टीम गठित की गई थी। मौके पर कारागार के विभिन्न कैदी वार्ड में जांच अभियान चलाया गया।




