हजारीबाग : शनिवार को सांसद मनीष जायसवाल ने कार्यालय में बजट पर चर्चा को लेकर प्रेस वार्ता की.इसमें जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने भी हिस्सा लिया. सांसद ने कहा कि मोदी सरकार का यह बजट पूरी तरह से संतुलित और युवा रोजगार मुखी बजट है. यह बजट देश को विकसित राष्ट्र बनाने में सहयोग करेगा. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से अगले पांच वर्ष तक 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिलेगा. इस बजट में युवाओ के रोजगार के लिए पैकेज का ऐलान किया गया है. 4 करोड़ युवाओं को लाभ मिलेगा. उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को 10 लाख तक का ऋण प्रदान करेगी. मोदी सरकार द्वारा अगले 5 साल में 3 करोड़ आवास मुहैया करायेगी. 1.48 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान शिक्षा रोजगार और कौशल प्रशिक्षण के लिए किया गया है. 109 उच्च पैदावार वाले बीज की किस्में विकसित की गई है. इस बजट में जैविक खेती पर जोर दिया गया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत योजना के तहत झारखंड के कई गांवों को जनजातीय लोगों को लाभ मिलेगा. शीर्ष कंपनियों में 4 लाख युवाओं को इंटर्नशिप योजना के तहत कराया जायेगा. प्रतिमाह 5-6 हजार रुपये दी जायेगी. बजट में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 1 करोड़ घरों को प्रतिवर्ष मुफ्त बिजली देने के लिए रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए जाएंगे.




