हजारीबाग पुलिस ने 7 दिनों के बाद सकुशल बरामद किया अगवा कर करीब 3 लाख में बेचा गया 4 वर्षीय बच्चा, 6 गिरफ्तार

0

हजारीबाग: दिनांक 18.12.23 को ओकनी से अगवा किए गए 4 वर्षीय बच्चे को हजारीबाग पुलिस ने 7 दिनों के बाद सकुशल बरामद करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है.एसपी मनोज चौथे द्वारा गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध करीना देवी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया व अगवा बच्चे को बरामद किया.गिरफ्तार 6 व्यक्तियों में करीना देवी,ज्योति रानी,नूतन देवी,कन्हैया पासवान,गीता देवी व रोहित रविदास शमिल है. इनसे 6 मोबाइल व घटना में इस्तेमाल चादर को बरामद किया गया है.करीना देवी ने ज्योति,कन्हैया व नुतन से मिलकर बच्चे को अगवा कर गीता देवी व रोहित रविदास को ₹295000 में बेचा था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here