हजारीबाग: उपायुक्त की फेक आइडी से इलाज के नाम पर क्राउड फंडिंग के प्रयास का मामला सामने आया है, मामले पर डीसी ने सावधान और सतर्क करते हुए जिलावासियों को कहा ”जिला प्रशासन इस प्रकार की कोई भी सहायता की अपील नहीं करता है। उपायुक्त की फेक आइडी से इलाज के नाम क्राउड फंडिंग का मामला। इस प्रकार का कोई भी कार्य या अपील जिला प्रशासन की तरफ से नहीं किया जाता है।प्रशासन ने इस मामले पर प्राथमिकी दर्ज करा दी है। आप सभी ऐसे मामलों से सावधान और सतर्क रहें।”




