हजारीबाग के मेडिकल कॉलेज में तैनात संथाल आदिवासी हवलदार चोहन हेंब्रम की ह*त्या कर हजारीबाग स्थित जयप्रकाश नारायण सेंट्रल जेल का मो. शहीद अंसारी फरार हो गया।शाहिद अंसारी धनबाद जिले के चासनाला का रहने वाला बताया जाता है। उसके खिलाफ ह*त्या के अलावा कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फरार कैदी के लिए छापेमारी की जा रही है.पांव में दर्द की शिकायत के बाद अंसारी को 25 जुलाई को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हवलदार चोहन हेंब्रम गिरिडीह जिले के पीरटांड़ का रहने वाले था जो कि सुरक्षा में तैनात था।जिसकी ह*त्या कर अंसारी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह कैदी वार्ड में सुरक्षा में तैनात हवलदार को चकमा देकर हथकड़ी खोल ली और इसके बाद स्लाइन वाटर के पाइप से हवलदार का गला घोंटा और उनके सिर पर स्लाइन वाले रॉड से ह*मले के बाद उसने हथकड़ी से कैदी वार्ड का गेट बंद कर दिया और भाग निकला। बता दें कि 41 वर्षीय अंसारी रेप मामले में सजा काट रहा था.बताया जा रहा है कि वह कुख्यात प्रिंस गैंग का सदस्य भी है.




