हजारीबाग:हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को एक मैदान में एक नाबालिग लड़की ( करीब 12 वर्षीय) का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।बीते दिन बच्ची एक मंगला जुलूस में शामिल होने गई थी, जिसके बाद से वह लापता थी. आज सुबह जब मैदान में नाबालिग बच्ची का शव देखा गया.इस दिल-दहलाने वाली घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है.अब हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल ने मामले पर दोषियों को फांसी की सजा की बात कही है.संसद ने कहा है कि ”केवल गिरफ्तारी नहीं, बल्कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर उन्हें कठोरतम सजा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी दरिंदगी करने की हिम्मत न कर सके।”
सांसद मनीष जयसवाल ने फेसबुक पर लिखा,”दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सिर्फ फांसी और कुछ नहीं!बिष्णुगढ़ प्रखंड निवासी मासूम 12 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी कर उसकी हत्या कर देना मानवता को शर्मसार करने वाला कृत्य है। ऐसे हैवानों के लिए समाज में कोई जगह नहीं होनी चाहिए।चल रहे संसद सत्र के कारण दिल्ली में हूं, परंतु जिला प्रशासन व स्थानीय लोगों से मामले को लेकर लगातार संपर्क में हूं!प्रशासन दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी सुनिश्चित करे। केवल गिरफ्तारी नहीं, बल्कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर उन्हें कठोरतम सजा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी दरिंदगी करने की हिम्मत न कर सके।प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी गंभीर सवाल खड़े होते हैं। राज्य में ऐसी घटिया मानसिकता वाले आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में कानून का डर बचा ही नहीं है।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत बच्ची की आत्मा को शांति दें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें। हम सभी परिवार के साथ खड़े हैं और न्याय सुनिश्चित करके ही दम लेंगे!”




