हरियाणा सरकार ने रविवार को नूंह जिले में मोबाइल इंटरनेट और बल्क एसएमएस सेवाओं को 24 घंटे के लिए निलंबित करने का आदेश दिया। यह आदेश पिछले साल हिंसा से प्रभावित ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा के मद्देनजर जारी किया गया है।पिछले साल इसी शोभायात्रा के दौरान नूह में दंगे भड़के थे. मोबाइल इंटरनेट और बल्क एसएमएस सेवाएं रविवार शाम 6 बजे से सोमवार शाम 6 बजे तक निलंबित रहेंगी।




