दुमका: दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी के मामले में 42 आरोपी गिरफ्तार

0
dumka police

दुमका जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र के भदवारी गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट और गोलीबारी के मामले में पुलिस ने 46 नामजद आरोपियों में 42 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना को लेकर हंसडीहा थाना काण्ड संख्या 63/24 के तहत बीएनएस की धारा 191(2)/191(3)/190/189(9)/115(2)/118(1)/117(2)/118(2)/74/76/109 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। हंसडीहा थाने में जमीन के रैयत नोनीहाट गांव निवासी कामेश्वर भंडारी के लिखित बयान पर दर्ज प्राथमिकी में 46 व्यक्तियों को नामजद किया गया है.मामले में 55 अज्ञात व्यक्ति को आरोपी बनाए गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here