हरियाणा : करनाल में 3 मंजिला राइस मिल ढही, 4 लोगों की मौत, 25 मलबे में दबे,120 मजदूरों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई

0

हरियाणा के करनाल के तरावड्डी में एक राइस मिल की तीन मंजिला इमारत गिर गई। जिससे 20 से 25 मजदूर मलबे में दब गए हैं। इनमें से चार मजदूरों की मौत हो गई है. इमारत गिरने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। प्रशासन, पुलिस और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। बचाव कार्य अभी भी जारी है।मिली जानकारी के अनुसार तरावड़ी स्थित शिवशक्ति राइस मिल की तीन मंजिला इमारत में करीब 200 मजदूर रह रहे थे. इनमें से कुछ रात में काम पर चले गए। रात में बाकी मजदूर बिल्डिंग में सो रहे थे। मंगलवार की सुबह साढ़े तीन बजे के करीब सो रहे मजदूरों पर तीन मंजिला इमारत गिर गई.इमारत गिरने से 20 से 25 मजदूर मलबे में दब गए। इनमें से दो की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 18 मजदूर घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।120 मजदूरों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई.

फंसे मजदूरों को निकालने का काम जारी हैपुलिस और बचाव दल मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाल रहे हैं. हादसे से मौके पर मौजूद मजदूर काफी डरे हुए हैं और सही जानकारी भी नहीं दे पा रहे हैं.इमारत गिरने का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है.राइस मिल की तीन मंजिला इमारत का गिरना घटना पर सवाल खड़ा कर रहा है. तीन मंजिला इमारत में 200 मजदूर रहते थे। ऐसे में इमारत इतनी पुरानी थी कि वह उसका वजन नहीं सह सकती थी। इमारत के गिरने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। डीसी अनीश यादव और एसपी शशांक सावन भी मौके पर पहुंच गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here