देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मनोरंजन जगत की कई हस्तियां इसकी चपेट में आ चुकी है। वहीं अब जाने-माने फिल्म अभिनेता हर्षवर्धन राणे भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। हर्षवर्धन राणे ने खुद इसकी जानकारी फैंस को सोशल मीडिया पर दी।उन्होंने ट्वीट किया-‘हाय प्यारे लोग, तो मुझे बुखार और पेट में दर्द था जिसके बाद सलाह लेने में अस्पताल पहुंचा था। उन्होंने कहा कि ये वायरल फीवर होगा। क्योंकि मेरे फेफड़ें काफी स्वस्थ हैं और कोई अन्य लक्षण भी नहीं, इसके लिए मैंने एक रूटीन कोविड टेस्ट कराया। मेरे आरोग्य सेतु एप के अनुसार मैं कोविड पॉजिटिव पाया गया हूं! तो अब शायद 10 दिनों के आइसोलेशन में रहना होगा। मेरे पास एक गुड न्यूज थी, लेकिन अब आपको 10 और दिन रुकना होगा! जल्द मिलूंगा एक ग्रेट न्यूज और बेहतर स्वास्थ के साथ।’ इसके साथ ही एक्टर ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘प्लीज चिंता मत करें, प्लीज मुझे व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी से नुस्खे न भेजे। बस तैश टीम को अपना प्यार भेजें।’हर्षवर्धन राणे की इस पोस्ट के बाद फैंस उनके जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना कर रहे हैं। हर्षवर्धन राणे जल्द ही पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा के साथ फिल्म ‘तैश’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का प्रीमियर जल्द ही जी 5 पर होगा। इसके अलावा हर्षवर्धन राणे तापसी पन्नू के साथ फिल्म हसीन दिलरुबा में भी नजर आएंगे। ranjana pandey



