रांची : झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे की माताजी का कल निधन हो गया। रांची के हरमू मुक्ति धाम मे हुए अंतिम संस्कार मे राज्य सरकार के मंत्री, पार्टी के सांसद, विधायक और कई जिलों के पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्तागण शामिल हुएl सभी ने मुक्ति धाम में पार्थिव शरीर के दर्शन किए और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की एवं शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की ताक़त देने की प्रार्थना की।




