दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को IRCTC घोटाले में आरोपी माना। कोर्ट ने यह भी कहा कि टेंडर और शेयर ट्रांसफर की प्रक्रिया में धोखाधड़ी और अनियमितताएं हुई हैं. इस मामले में कुल 14 आरोपी शामिल हैं. अब लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ केस चलेगा। कोर्ट ने कहा, ‘लालू की जानकारी में टेंडर घोटाले की पूरी साजिश रची गई। टेंडर में उनका हस्तक्षेप था। हालांकि लालू यादव ने आरोप स्वीकार नहीं करने से मना कर दिया है. सीबीआई ने इस मामले में मामला दर्ज कर केस चलाने के लिए कोर्ट में एक नई चार्जशीट दाखिल की थी। इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अपने फैसले में साफ तौर पर कहा कि टेंडर प्रक्रिया में लालू यादव ने दखलअंदाजी की थी। ये घोटाला उस समय का है, जब लालू प्रसाद यादव 2004 से 2009 तक भारत के रेल मंत्री थे। उस दौरान आईआरसीटीसी ने दो होटलों के रखरखाव का टेंडर निकाला था। आरोप है कि टेंडर में छेड़छाड़ के जारीए होटल के रखरखाव और संचालन का ठेका सुबोध कुमार सिन्हा नामक एक व्यवसायी की कंपनी सुजाता होटल प्राइवेट लिमिटेड को दिलाया था। बदले में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को पटना में कीमती जमीनें बेहद सस्ते दामों पर दी गईं थी।




