पुराना विधानसभा मैदान, धुर्वा में पूजा पंडाल राज्यपाल संतोष गांगवर के साथ सांसद संजय सेठ ने किया उद्घाटन

0
durga puja

रांची : पुराना विधानसभा मैदान, धुर्वा में रामलला के भव्य मंदिर (अयोध्या) के प्रतीकात्मक स्वरूप में पूजा पंडाल बनाया गया। राज्यपाल संतोष गांगवर के साथ केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आमजनों के दर्शन के लिए उद्घाटन किया। पूजा समिति व पंडाल निर्माण में जुड़े कारीगरों ने अद्भुत कौशल का परिचय दिया है।रांची के पुराने विधानसभा मैदान, धुर्वा में श्री राम लला पूजा समिति द्वारा आयोजित भव्य दुर्गा पूजा पंडाल को को अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर की अद्वितीय संरचना के रूप में सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है।इस विशेष अवसर पर पूर्व झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष एवं विधानसभा सदस्य श्री सी.पी. सिंह, विधानसभा सदस्य श्री नवीन जयसवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here