रांची : 38 वें नेत्रदान पखवाड़े के तहत Eye Donation Awareness Club द्वारा आयोजित रन फॉर विजन का आयोजन किया गया। आज राज्यपाल ने नेत्रदान जागरूकता क्लब द्वारा आयोजित रन फॉर विजन-2023 कार्यक्रम में भाग लिया और हरी झंडी दिखाई।इस अवसर पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम की शुरुआत की, मौके पर नेत्रदान करने वाले संस्थाओं और व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता और सांसद संजय सेठ की उपस्थिति रही।



