पुराना विधानसभा मैदान, धुर्वा में भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल

0

रांची : पुराना विधानसभा मैदान, धुर्वा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन और राँची विधायक सीपी सिंह के साथ रांची संसद संजय सेठ शामिल हुए। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों को चेक प्रदान किया गया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों को उनके दस्तावेज प्रदान किए गए। मोदी सरकार की योजनाओं को लेकर लगाए गए स्टॉल का रांची संसद संजय सेठ ने अवलोकन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के ओजस्वी उद्बोधन को सुना गया। साथ ही संकल्प यात्रा रथ को रवाना किया गया।राज्यपाल ने कहा ”हमारे प्रिय परम आदरणीय माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आज पांच राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।हमारे परम आदरणीय माननीय प्रधान मंत्री जी यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि केंद्र सरकार की विभिन्न महान योजनाएं सीधे लोगों तक पहुंचे।इन योजनाओं के लाभार्थियों से उनका संवाद सभी के लिए प्रेरणादायक है।मुझे इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर और हमारे महान राज्य में रांची और पूर्वी सिंहभूम के शहरी क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ को देखकर खुशी हुई।मुझे यह कहते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि हमारे प्रिय परम आदरणीय माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा जी की पवित्र भूमि से विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया था।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here