झारखण्ड राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने आज कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत से कर्नाटक राज भवन, बेंगलुरु, में शिष्टाचार भेंट की। राजपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने आज केरल के कन्नूर में पी पी मुकुंदन को अंतिम सम्मान दिया। मालूम हो कि वरिष्ठ भाजपा नेता पीपी मुकुंदन, जो केरल में पार्टी के पूर्व राज्य महासचिव थे, का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे.कोच्चि स्थित अमृता अस्पताल जहां पीपी मुकुंदन का सांस संबंधी बीमारियों का इलाज चल रहा था,13 सितम्बर को सुबह 8.11 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।



