सरकार आपके द्वार: शिविर के आखिरी दिन जमशेदपुर के 8 प्रखण्डों में वार्ड स्तरीय शिविर का आयोजन

0

जमशेदपुर : 24 नवम्बर से 26 दिसम्बर तक आयोजित किए जा रहे पंचायत स्तरीय को लेकर आमजनों में काफी उत्साह रहा। ऐसे में डीसी द्वारा अपील की गई थी कि शिविर के आखिरी दिन भी बड़ी संख्या में शामिल होकर सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करें।सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 26 दिसम्बर को 8 प्रखण्डों के 10 पंचायत तथा 2 नगर निकाय में वार्ड स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया है। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत चाकुलिया प्रखंड के कुचियाशोली में आयोजित शिविर में लाभुकों को योजनाओं की सरल तरीके से जानकारी दी जा रही है और उन्हें अपना आवेदन भी सरल प्रक्रिया से जमा कराया जा रहा।प्रखण्ड के वरीय प्रभारी, विभागीय पदाधिकारी व कर्मी को शिविर में उपस्थित होकर व्यवस्थित तरीके से शत प्रतिशत पात्र लाभुकों को सरकार की जनहितकारी योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया गया है।सरकारआपके द्वार कार्यक्रम के तहत बहरागोड़ा प्रखंड के मटिहाना पंचायत में आयोजित शिविर में सुनीता जाना, नंदिनी बेरा, श्रुति साव समेत अन्य पात्र छात्राओं को साइकिल क्रय हेतु राशि देकर लाभांवित किया गया।सुदूर क्षेत्रों में निवासरत बालिकाओं के शिक्षा को बढ़ावा देने तथा उनके विद्यालय अवागमन को सुगम बनाने हेतु मौके पर सभी छात्राओं ने राज्य सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड को सहृदय धन्यवाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here