सरकार आपके द्वार : महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने की योजना को लेकर CM को आभार प्रकट कर रहे लाभुक

0

पूर्वी सिंघभूम : सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 03 दिसंबर, रविवार को जिला के 2 प्रखण्ड के 2 पंचायतों में ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया।शिविर के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं से आच्छादित करने का प्रयास किया जा रहा है जिससे कि कोई भी सुयोग्य व्यक्ति लाभ लेने से वंचित नहीं रहें।डीसी ने जनमानस से अपील करते हुए कहा है कि अपने नजदीकी पंचायत क्षेत्र के शिविर में शामिल होकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें और लाभ लेने के लिए आवेदन करें।सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली पंचायत में आयोजित शिविर में श्रीमती सुरुज गोप को सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया गया। शिविर में आने से पहले तक उनको यह लाभ किसी कारणवश नहीं मिल पाया था। पर सरकार पर पूरी आस रखते हुए वे आयोजित शिविर में आईं जहां मौजूद पदाधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए ऑन द स्पॉट उन्हे सर्वजन पेंशन योजना से लाभान्वित किया। योजना का त्वरित लाभ मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया।’आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत चाकुलिया प्रखंड के कालापाथर पंचायत में आयोजित शिविर में सुमिला हांसदा को फूलो झानो आशीर्वाद योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया गया।हड़िया दारू बेचना छोड़ कर अब सम्मानजनक व्यवसाय को अपनाने में वो सक्षम है। सरकार की इस योजना के तहत कुल ₹10,000 के रूप में मदद मिलने पर बहुत ही हर्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने सहृदय मुख्यमंत्री को महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने की योजना को लेकर धन्यवाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here